पहले लूटी 1.5 करोड़ की विदेशी करेंसी, फिर पाप धोने निकल लिए चार धाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. विले पार्ले पुलिस ने करोड़ों की विदेशी करेंसी धोखाधड़ी कर गायब करने वाले तीन शातिर बदमाशों को शुक्रवार को अरेस्ट किया है। इनके पास से लाखों की विदेशी करेंसी भी बरामद हुई है। जांच में सामने आया है कि पैसे गायब करने के बाद आरोपियों ने एक SUV खरीदी और चार धाम की तीर्थयात्रा पर निकल गए थे। ऐसे अंजाम दी यह पूरी वारदात ...
 
 
- मुंबई पुलिस के डीसीपी वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान के रहने वाले भगवंत सिंह ठाकुर वाघेला, जसवंत सिंह और गौतम लखानी नाम के तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है।
- इनपर फॉरेक्स एक्सचेंज कंपनी को करोड़ों का चूना लगाने का आरोप है। इसका मुख्य आरोपी भगवंत मुंबई के एक व्यापारी के यहां काम करता था। 
- आरोपी भगवंत, 18 मार्च को अपने मालिक के कहने पर अंधेरी-चकाला रोड पर स्थित एक फॉरेक्स एक्सचेंज के ऑफिस में 50 लाख की विदेशी करेंसी लेने गया था।
- उसे इस बात की जानकारी थी कि उसके मालिक ने पहले ही आरटीजीएस से वहां इतनी रकम ट्रांसफर कर रखी है।
 -वहां पहुंचते ही उसने काउंटर पर बैठे शख्स से कहा कि, "उनके बॉस का फोन आया है और उन्होंने डेढ़ करोड़ की जरूरत है। जिसकी पेमेंट वो अगले एक घंटे में कर देंगे।"
- फॉरेक्स एक्सचेंज ऑफिस और व्यापारी के बीच पहले भी लेनदेन चलता था। इसे देखते हुए एक्सचेंज वालों ने बिना कोई सवाल पूछे 1 करोड़ 44 लाख 38 हजार, 38 रुपये कीमत के डॉलर, यूरो उसे दे दिए। 
 
वारदात के बारे में ऐसे हुई जानकारी
- आधे घंटे बाद फॉरेक्स एक्सचेंज के ऑफिस से व्यापारी के पास फोन गया तो, ये बात सामने आई कि उसने ऐसे किसी पैसे की जानकारी ही नहीं है।
- इसके बाद भगवंत की तलाश शुरू हुई, तब तक वो अपने साथियों के साथ अपना फोन बंद कर फरार हो चुका था।
- पुलिस ने फॉरेक्स एक्सचेंज कंपनी की शिकायत पर भगवंत की तलाश शुरू की। उसके और उसकी फैमिली के नंबर सर्विलांस पर डाले गए।
- तकरीबन एक महीने बाद भगवंत और उसके दो साथियों के साथ अरेस्ट किया गया।
 
चार धाम की यात्रा पर गए आरोपी
- पुलिस को भगवंत के पास से एक स्कॉर्पियो भी बरामद हुई है। इसे धोखाधड़ी के पैसों से खरीदा गया था।
- जांच में यह भी सामने आया है कि, धोखाधड़ी करने के बाद ये अपने गुनाह का प्रायश्चित करने के लिए वैष्णो देवी गए और वहां कुछ दिन रहने के बाद चार धाम की यात्रा पर निकल गए थे।
 
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटोज...

    Top Cities