पुणे में पहली बार IND v AUS टेस्ट मैच, हरभजन बोले- टीम इंडिया जीतेगी सीरिज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे. विराट कोहली और उनकी टीम 6 सीरीज जीतने के बाद अब पुणे में पहली बार आॅस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरिज का पहला मुकाबला पुणे में गुरुवार को होगा। वहीं टीम इंडिया के आॅफ स्पिनर बाॅलर हरभजन सिंह ने यह सीरिज 3-0 से जीतने का भरोसा जताया है। MCA स्टेडियम पर पहली बार टेस्ट मैच...
 
 

-हरभजन सिंह ने पुणे में एक क्रीडा महोत्सव के दौरान यह भरोसा जताया है। 
-उन्होंने कहा कि, भारत का दौरा कर रही टीम आॅस्ट्रेलिया काफी कमजोर है। 
-टीम आॅस्ट्रेलिया अच्छा परफार्मेंस देने के बाद भी टीम इंडिया 3-0 से जीतने वाली हैं। 
-उनका कहना है कि, इस टीम में स्टीव वा, मार्क वा, शेन वार्न ग्लैन मैग्रा, जस्टीन लैंगर जैसे दिग्गज क्रिकेटर नहीं है।
-उनकी टीम हर तरफ जीतती थी, सिर्फ टीम इंडिया ने उनकी जीत पर लगाम कसी। 
-उस दौर के टीम आॅस्ट्रेलिया की तुलना में आज उनके पास सिर्फ स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर यह दो ही अच्छे प्लेयर हैं।
-इसलिए भारत दौरे पर आई आज की टीम आॅस्ट्रेलिया काफी कमजोर है। 
 
 

    Top Cities